Saturday, 17 October 2026
आपके क्षेत्र की खबर, आपकी आवाज़
BREAKING NEWS
बसंतराय में लगातार लूट और चोरी की घटनाओं से दहशत, आखिर अपराधियों में पुलिस का डर क्यों नहीं?बसंतराय में लगातार लूट और चोरी की घटनाओं से दहशत, आखिर अपराधियों में पुलिस का डर क्यों नहीं?गोड्डा में चोरी के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो बाइक बरामदयोगी आदित्यनाथ ने लोहिया के भगवान राम, कृष्ण और शिव के बारे में लिखे लेख पर क्या कहाकॉकरोच जनता पार्टी के बड़े चेहरे गिरफ़्तार, अब आंदोलन में आगे क्या होगा?दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च के दौरान CRPF महिला जवान से बदसलूकी का आरोप, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरलबाढ़ में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान, वाहन क्षतिग्रस्तमिर्धाचक विद्यालय में नवदुर्गा की झांकी, छात्राओं ने दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश

बाढ़ में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान, वाहन क्षतिग्रस्त

बाढ़ के पास हाईवे पर अचानक जानवर आने से सुबोध पासवान की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में सवार चारों लोग सुरक्षित बच गए। मंत्री संजय पासवान ने दो बार फोन कर हालचाल जाना।

LIVE अपडेट
शेयर करें:FacebookWhatsAppXGoogle NewsGoogle Preferences
विज्ञापन
अवतार न्यूज़ संवाददाता

​मंत्री संजय पासवान ने रात में दो बार फोन कर जाना हालचाल, घटनास्थल पर भिजवाई मदद

भागलपुर/सन्हौला। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के भागलपुर जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान पटना जिले के बाढ़ के पास सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वाहन में सवार उनके तीन अन्य साथी भी सुरक्षित बच गए। हादसे में सभी को हल्की चोटें आने की जानकारी दी गई है। सभी के सुरक्षित रहने से बड़ी राहत मिली है।

सुबोध पासवान ने बताया कि वह रात में पटना से भागलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बाढ़ के पास हाईवे पर अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने की कोशिश के बीच उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी तेज थी कि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

मंत्री संजय पासवान ने दो बार फोन कर जाना हालचाल

हादसे की जानकारी मिलने के बाद बिहार सरका​र के मंत्री संजय पासवान ने रात में दो बार फोन कर सुबोध पासवान का हालचाल जाना। उन्होंने दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली और तत्काल घटनास्थल पर लोगों को भेजकर सहायता उपलब्ध कराई।

सुबोध पासवान ने कहा कि दुर्घटना के बाद मंत्री की तत्परता और सहयोग से उन्हें काफी राहत मिली। संकट की घड़ी में फोन कर हालचाल लेने और घटनास्थल पर मदद पहुंचाने के लिए उन्होंने मंत्री संजय पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया।

सहयोगियों के प्रति जताया आभार

सुबोध पासवान ने पटना पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव सहित घटनास्थल पर पहुंचकर मदद करने वाले सभी सहयोगियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में उनके और उनके साथियों के सुरक्षित रहने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने सभी के सुरक्षित बचने को माता रानी की कृपा बताते हुए मुश्किल समय में साथ देने वाले लोगों के प्रति कृतज्ञता जताई।

हादसे के बाद राहत: वाहन को भारी नुकसान पहुंचने के बावजूद सभी लोगों के सुरक्षित बचने से परिजनों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली। दुर्घटना के बाद मिले सहयोग को लेकर सुबोध पासवान ने सभी मददगारों का आभार जताया।

✍️ रिपोर्टर: रूपेश कुमार राज / सन्हौला

Md Asif Equbal

WordPress Author Profile

इस लेखक की अन्य खबरें →
शेयर करें:FacebookWhatsAppXGoogle NewsGoogle Preferences

कमेंट करें

अपना कमेंट लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।