डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने के प्रस्ताव को ठुकराया, क्या कहा?
तेहरान/अंतरराष्ट्रीय डेस्क: होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान की ओर से एक अहम बयान सामने आया है। ईरानी अधिकारी अराग़ची के अनुसार, यदि अमेरिका प्रस्तावित योजना में रखी गई शर्तों को स्वीकार करता है और उन पर प्रभावी ढंग से अमल करता है, तो सात दिनों के बाद होर्मुज़ स्ट्रेट को दोबारा खोल दिया जाएगा। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की स्थिति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल है। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी…