बाघाकोल में घर में चोरी, चाकू दिखाकर करीब 2 लाख के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार
बसंतराय संवाददाता। गोड्डा जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघाकोल गांव में बीती शाम चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक युवक घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर टीन के बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गया। परिवार के अनुसार, चोरी हुए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है। जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब सात से आठ बजे के बीच की बताई जा रही है। गोपाल साह की पुत्री कविता कुमारी के मुताबिक, उनके पिता गाय को खिलाने के लिए पुराने घर की ओर गए थे। वहीं उनकी…