फरिदमपुर छठ घाट की सफाई में जुटे ग्रामीण, श्रमदान से संवार रहे घाट
फरिदमपुर छठ घाट की सफाई में जुटे ग्रामीण, श्रमदान से संवार रहे पूजा स्थल श्रमदान कर छठ घाट की सफाई करते स्थानीय ग्रामीण। रिपोर्ट: रूपेश कुमार राज | सन्हौला सन्हौला (भागलपुर)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर महेशपुर-घनश्यामचक पंचायत के औद्योगिक क्षेत्र फरिदमपुर में छठ घाटों की साफ-सफाई का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्थानीय युवा और ग्रामीण पिछले दो दिनों से सुबह-सुबह श्रमदान कर घाटों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, छठ घाट के…