महागामा में SDPO वरुण रजक ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, दुर्गा पूजा को लेकर दिए दिशा-निर्देश
महागामा: महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) वरुण रजक की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महागामा अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न प्रभागों के पुलिस निरीक्षक एवं सभी थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान अनुमंडल क्षेत्र में अपराध की स्थिति, लंबित मामलों की समीक्षा तथा पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं, आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए गए।…