उड़ी में भारी बारिश से भूस्खलन, NH अवरुद्ध; 40-50 गांवों में बिजली गुल
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सीमांत सब-डिवीजन उड़ी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच राजेरवानी क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी मात्रा में मिट्टी, पत्थर और मलबा आ जाने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। जानकारी के अनुसार, एनएचपीसी उड़ी-I के पास एडीआईटी-4 के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। प्रभावित क्षेत्र में लगातार पत्थरों के गिरने के कारण स्थिति जोखिमपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग को लेकर एडवाइजरी जारी की है और लोगों…