Tuesday, 20 October 2026
आपके क्षेत्र की खबर, आपकी आवाज़
BREAKING NEWS
बाघाकोल में घर में चोरी, चाकू दिखाकर करीब 2 लाख के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरारकेन्या में 191 हत्याओं के मामले में धर्मगुरु दोषी, अनुयायियों को भूखे रहकर जान देने का दिया था आदेशबैंककर्मी लूटकांड के बाद एक्शन मोड में बसंतराय पुलिस, जगह-जगह वाहन चेकिंग तेजबसंतराय में लगातार लूट और चोरी की घटनाओं से दहशत, आखिर अपराधियों में पुलिस का डर क्यों नहीं?बसंतराय में लगातार लूट और चोरी की घटनाओं से दहशत, आखिर अपराधियों में पुलिस का डर क्यों नहीं?गोड्डा में चोरी के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो बाइक बरामदयोगी आदित्यनाथ ने लोहिया के भगवान राम, कृष्ण और शिव के बारे में लिखे लेख पर क्या कहाकॉकरोच जनता पार्टी के बड़े चेहरे गिरफ़्तार, अब आंदोलन में आगे क्या होगा?

बाघाकोल में घर में चोरी, चाकू दिखाकर करीब 2 लाख के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार

बाघाकोल गांव में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। परिवार के अनुसार, चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब दो लाख रुपये है। चोरी रोकने पहुंची युवती को चाकू दिखाकर डराने का भी आरोप है।

LIVE अपडेट
शेयर करें:FacebookWhatsAppXGoogle NewsGoogle Preferences
विज्ञापन
अवतार न्यूज़ संवाददाता

 ​बसंतराय संवाददाता। गोड्डा जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघाकोल गांव में बीती शाम चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक युवक घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर टीन के बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गया। परिवार के अनुसार, चोरी हुए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है।

जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब सात से आठ बजे के बीच की बताई जा रही है। गोपाल साह की पुत्री कविता कुमारी के मुताबिक, उनके पिता गाय को खिलाने के लिए पुराने घर की ओर गए थे। वहीं उनकी भाभी कमरे में ताला लगाकर बच्चों के साथ बसंतराय दुर्गा मंदिर में आरती करने चली गई थीं। उस समय कविता घर में अकेली थीं।

बैंककर्मी लूटकांड के बाद एक्शन मोड में बसंतराय पुलिस, जगह-जगह वाहन चेकिंग तेज
बैंककर्मी लूटकांड के बाद एक्शन मोड में बसंतराय पुलिस, जगह-जगह वाहन चेकिंग तेज

इसी दौरान एक युवक घर में घुस आया और एक कमरे का ताला तोड़ दिया। आरोप है कि कमरे के अंदर रखे टीन के बक्से का लॉक भी तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात निकाल लिए। बताया जा रहा है कि युवक ने चोरी किए गए जेवरात को एक पॉलिथीन में रखा।

कविता कुमारी के अनुसार, उन्होंने युवक को चोरी करते देख लिया और उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने चाकू दिखाकर उन्हें डराया और जेवरात लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कविता ने अपने भाई और भाभी को मामले की जानकारी दी। परिजन जब मंदिर से वापस लौटे और कमरे की जांच की, तब चोरी की पूरी जानकारी सामने आई।

परिवार का दावा है कि चोर करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हुआ है। घर में घुसकर चोरी और चाकू दिखाकर धमकाने की इस घटना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल है।

फिलहाल, मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लोगों की नजर अब इस बात पर है कि पुलिस आरोपी की पहचान कर उसे कब तक गिरफ्तार करती है और चोरी हुए जेवरात की बरामदगी हो पाती है या नहीं।

बसंतराय में लगातार लूट और चोरी की घटनाओं से दहशत, आखिर अपराधियों में पुलिस का डर क्यों नहीं?
बसंतराय में लगातार लूट और चोरी की घटनाओं से दहशत, आखिर अपराधियों में पुलिस का डर क्यों नहीं?

Md Asif Equbal

WordPress Author Profile

इस लेखक की अन्य खबरें →
शेयर करें:FacebookWhatsAppXGoogle NewsGoogle Preferences

कमेंट करें

अपना कमेंट लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।