Sunday, 11 October 2026
आपके क्षेत्र की खबर, आपकी आवाज़
BREAKING NEWS
पुराने फुटेज पर जारी किया अलर्ट: पुलिस ने फायरिंग के दावों का किया खंडन, पुराने वीडियो पर भी रखी डिजिटल नजरदिल्ली प्रदर्शन: बिखेरो, भटकाओ और उठाओ की रणनीति पर चली पुलिस, प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग दिशाओं में बांटादिल्ली प्रदर्शन: पुलिस ने मीडिया और भागने से रोकने के लिए इस्तेमाल की जालीदार बसें, सुरक्षा का दिया हवालासीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे ने बताया कि वे कल जंतर-मंतर कब जाएंगे?दिल्ली प्रदर्शन: CJP का सरकार पर हमला, नेताओं के ठिकाने को लेकर उठाए सवाल, तत्काल रिहाई की मांगजातियों में बंटने से देश कमजोर, साथ रहेंगे तभी साथ बढ़ेंगे: चिन्मय पण्ड्याभारतीय युवाओं के साथ खड़े हैं: नाहिद इस्लाम ने CJP के प्रदर्शन को दिया समर्थन, जानिए क्या बोलेराहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- जितना दबाएंगे युवाओं का गुस्सा उतना बढ़ेगा

दिल्ली प्रदर्शन: CJP का सरकार पर हमला, नेताओं के ठिकाने को लेकर उठाए सवाल, तत्काल रिहाई की मांग

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के बीच संगठन ने अपने तीन प्रमुख नेताओं की हिरासत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। CJP ने नेताओं के वर्तमान ठिकाने की जानकारी सार्वजनिक करने, उन्हें वकीलों से मिलने देने और तत्काल रिहाई की मांग की है।

शेयर करें:FacebookWhatsAppXGoogle NewsGoogle Preferences
अवतार न्यूज़ संवाददाता
पूरा पढ़ें

​नई दिल्ली: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर शनिवार से शुरू हुआ विवाद रविवार को भी जारी है। प्रदर्शन से पहले CJP के तीन प्रमुख नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद संगठन ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग की।

CJP की ओर से सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया कि नेताओं की हिरासत के बाद लंबे समय तक उनके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी। संगठन ने प्रशासन से तीनों नेताओं के वर्तमान ठिकाने की जानकारी सार्वजनिक करने और उनके वकीलों को उनसे मिलने की अनुमति देने की मांग की।

CJP ने आरोप लगाया कि नेताओं को लंबे समय तक संपर्क से बाहर रखना जवाबदेही और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। संगठन ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन से जुड़े लोगों के कानूनी अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।

वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को हिरासत में लिए गए अधिकांश प्रदर्शनकारियों को बाद में छोड़ दिया गया, जबकि CJP के प्रमुख नेताओं के मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी रहने की बात कही गई।

पुराने फुटेज पर जारी किया अलर्ट: पुलिस ने फायरिंग के दावों का किया खंडन, पुराने वीडियो पर भी रखी डिजिटल नजर
पुराने फुटेज पर जारी किया अलर्ट: पुलिस ने फायरिंग के दावों का किया खंडन, पुराने वीडियो पर भी रखी डिजिटल नजर

CJP ने इसके बावजूद अपना आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। संगठन की ओर से रविवार को भी जंतर-मंतर की ओर प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच CJP की ओर से नेताओं की रिहाई और उनके ठिकाने की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग लगातार उठाई जा रही है। वहीं, प्रशासन की ओर से हिरासत को लेकर कानूनी प्रक्रिया का हवाला दिया गया है। ऐसे में दिल्ली में प्रदर्शन और उससे जुड़े घटनाक्रम पर राजनीतिक तथा सामाजिक हलकों की नजर बनी हुई है।

Md Asif Equbal

WordPress Author Profile

इस लेखक की अन्य खबरें →
शेयर करें:FacebookWhatsAppXGoogle NewsGoogle Preferences

कमेंट करें

अपना कमेंट लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।