Sunday, 11 October 2026
आपके क्षेत्र की खबर, आपकी आवाज़
BREAKING NEWS
पुराने फुटेज पर जारी किया अलर्ट: पुलिस ने फायरिंग के दावों का किया खंडन, पुराने वीडियो पर भी रखी डिजिटल नजरदिल्ली प्रदर्शन: बिखेरो, भटकाओ और उठाओ की रणनीति पर चली पुलिस, प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग दिशाओं में बांटादिल्ली प्रदर्शन: पुलिस ने मीडिया और भागने से रोकने के लिए इस्तेमाल की जालीदार बसें, सुरक्षा का दिया हवालासीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे ने बताया कि वे कल जंतर-मंतर कब जाएंगे?दिल्ली प्रदर्शन: CJP का सरकार पर हमला, नेताओं के ठिकाने को लेकर उठाए सवाल, तत्काल रिहाई की मांगजातियों में बंटने से देश कमजोर, साथ रहेंगे तभी साथ बढ़ेंगे: चिन्मय पण्ड्याभारतीय युवाओं के साथ खड़े हैं: नाहिद इस्लाम ने CJP के प्रदर्शन को दिया समर्थन, जानिए क्या बोलेराहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- जितना दबाएंगे युवाओं का गुस्सा उतना बढ़ेगा

भारतीय युवाओं के साथ खड़े हैं: नाहिद इस्लाम ने CJP के प्रदर्शन को दिया समर्थन, जानिए क्या बोले

बांग्लादेश के NCP नेता नाहिद इस्लाम ने भारतीय युवाओं के प्रदर्शन को समर्थन दिया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने के अधिकार का सम्मान करने और हिरासत में लिए गए लोगों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।

शेयर करें:FacebookWhatsAppXGoogle NewsGoogle Preferences
अवतार न्यूज़ संवाददाता

​नई दिल्ली: भारत में चुनावी जवाबदेही और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच बांग्लादेश के नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के नेता नाहिद इस्लाम का बयान सामने आया है। नाहिद इस्लाम ने भारत के प्रदर्शनकारी युवाओं के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि वे लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और जवाबदेह व्यवस्था की मांग करने वाले भारतीय युवाओं के साथ खड़े हैं।

पूरा पढ़ें

नाहिद इस्लाम ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों, प्रदर्शन के आयोजकों और पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने पर चिंता जताई। उन्होंने भारतीय अधिकारियों से प्रदर्शनकारियों के शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के अधिकार का सम्मान करने और हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि चुनाव की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता से जुड़े सवालों का जवाब पारदर्शी तरीके से दिया जाना चाहिए। नाहिद ने यह भी कहा कि इन सवालों को बैरिकेड या सेंसरशिप के जरिए दबाने के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से संबोधित किया जाना चाहिए।

नाहिद इस्लाम ने अपने बयान में बांग्लादेश के 2024 के छात्र आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश अपने आंदोलन के अनुभव से भारतीय युवाओं के संघर्ष को समझता है। उन्होंने उस दौरान भारतीय छात्रों, लेखकों और स्वतंत्र आवाजों से मिले समर्थन को भी याद किया।

नाहिद ने भारत में लोकतांत्रिक विरोध की परंपरा का जिक्र करते हुए शाहीन बाग, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र आंदोलनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने दक्षिण एशिया में सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक न्याय की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के युवाओं के सामने लोकतांत्रिक अधिकारों, जवाबदेही और सामाजिक न्याय जैसे कई साझा मुद्दे हैं। नाहिद ने भारतीय युवाओं से मजबूती से डटे रहने, एक-दूसरे की रक्षा करने और सांप्रदायिक नफरत को खारिज करने की अपील भी की।

नाहिद इस्लाम के इस बयान के बाद भारत में चल रहे CJP के प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस और तेज हो गई है। अब इस बयान पर भारतीय राजनीतिक दलों और सरकार की प्रतिक्रिया पर भी नजर रहेगी।

Md Asif Equbal

WordPress Author Profile

इस लेखक की अन्य खबरें →
शेयर करें:FacebookWhatsAppXGoogle NewsGoogle Preferences

कमेंट करें

अपना कमेंट लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।