जातियों में बंटने से देश कमजोर, साथ रहेंगे तभी साथ बढ़ेंगे: चिन्मय पण्ड्या
चिन्मय पण्ड्या ने देश की मजबूती के लिए सामाजिक एकता को जरूरी बताते हुए कहा कि जातियों में बंटने से समाज और देश कमजोर होता है। उन्होंने लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने और देश के विकास में योगदान देने की अपील की।







नई दिल्ली: भारत मंडपम में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के ‘राष्ट्र निर्माण संकल्प’ कार्यक्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत उसकी एकता में है और देश तभी आगे बढ़ेगा, जब समाज के लोग आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होकर काम करेंगे।
कमेंट करें