Wednesday, 7 October 2026
आपके क्षेत्र की खबर, आपकी आवाज़
BREAKING NEWS
गोड्डा में हर माह 150 से 180 यूनिट रक्त उपलब्ध कराने पर जोर, थैलेसीमिया मरीजों को मिलेगा नि:शुल्क रक्तबंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का सफल उद्भेदन, सभी आरोपी गिरफ्तारबसंतराय में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, DJ पर पूर्ण प्रतिबंधये खेल नहीं, जिंदगी की दौड़ थी! साड़ी में नंगे पांव दौड़ी कविता देवी, 1600 मीटर में दिखाया हौसलाबसंतराय में प्रज्ञा केंद्रों की जांच पर BDO की सख्ती की सराहना, गलत दस्तावेज और अधिक राशि वसूली पर शिकायत की अपीलअमडीहा ओवरब्रिज के पास रोड रोलर से बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीरPunjab in ‘hands of mafia’: Oppn targets AAP over influencer Mad Sandhu's murderमुकेश कुमार ने खूंखार गेंदबाजी से बरपाया कहर, 8 विकेट लेकर दिलाई ऋषभ पंत की टीम को जीत

परसपानी रंगमंच मैदान में उमड़ा करम का उल्लास, हजारों करम दीदियों ने गीतों पर लगाए ठुमके

परसपानी रंगमंच मैदान में करम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। बारिश के बावजूद हजारों करम दीदियां और ग्रामीण देर तक करमा गीतों पर झूमते रहे।

शेयर करें:FacebookWhatsAppXGoogle NewsGoogle Preferences
अवतार न्यूज़ संवाददाता

पथरगामा प्रतिनिधि: पथरगामा प्रखंड के परसपानी रंगमंच मैदान में गुरुवार को भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में हजारों की संख्या में करम दीदियां और ग्रामीण शामिल हुए। करमा गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक उत्सव के रंग में पूरा मैदान सराबोर नजर आया।

बारिश के बावजूद करम महोत्सव को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग देर तक कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और करमा गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रम, नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव अपनी पत्नी कल्पना देवी के साथ पहुंचे। वहीं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के निधन के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो के पुत्र राजू महतो और पूर्व सांसद स्वर्गीय टेकलाल महतो के पोता गौरव पटेल मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया सोनाराम महतो और रेखा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद खोरठा गायिका पायल राजवंश, लाली पटेल और विकास रंगीला ने करमा गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
कलाकारों की प्रस्तुति शुरू होते ही मैदान में मौजूद करम दीदियां गीतों की धुन पर झूम उठीं। हजारों लोगों की मौजूदगी से पूरा परिसर करमा गीतों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
करम महोत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक पंडाल और सजावट की गई थी। वहीं पारंपरिक जावा की सुंदर सजावट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम में पहुंचीं करम दीदियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
हालांकि बीच-बीच में बारिश होने से कार्यक्रम में कुछ व्यवधान आया, लेकिन बारिश भी लोगों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। लोग कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और देर तक करम महोत्सव का आनंद लेते रहे।
मौके पर राजद के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक रंगों से सजा यह करम महोत्सव क्षेत्र में लंबे समय तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

Md Asif Equbal

WordPress Author Profile

इस लेखक की अन्य खबरें →
शेयर करें:FacebookWhatsAppXGoogle NewsGoogle Preferences

कमेंट करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *