Homeमहागामामहागामा अनुमंडल गेट के पास मिली ढाई से तीन साल की बच्ची,...

महागामा अनुमंडल गेट के पास मिली ढाई से तीन साल की बच्ची, परिजनों की तलाश जारी

1000760889.webp

 ​महागामा, गोड्डा। महागामा थाना क्षेत्र में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6:40 बजे महागामा अनुमंडल गेट के पास लगभग ढाई से तीन वर्ष की एक बच्ची मिली है। बच्ची की उम्र कम होने के कारण वह अपना नाम और पता बताने में असमर्थ है।

महागामा थाना पुलिस द्वारा बच्ची के परिजनों की पहचान और तलाश के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति बच्ची को पहचानता हो या उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो तत्काल महागामा थाना को सूचना दें।

पुलिस ने बच्ची के परिजनों से विशेष अनुरोध किया है कि वे महागामा थाना पहुंचकर बच्ची की पहचान सुनिश्चित करें और उसे सुरक्षित रूप से अपने साथ ले जाएं।

महागामा थाना की ओर से सोशल मीडिया संचालकों, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से भी अपील की गई है कि इस सूचना को अधिक से अधिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, व्हाट्सऐप ग्रुप और अन्य माध्यमों से साझा करें, ताकि बच्ची के परिजनों तक सूचना जल्द पहुंच सके और बच्ची को सुरक्षित रूप से उसके परिवार से मिलाया जा सके।

संपर्क:
श्री अभिनव आनंद, थाना प्रभारी, महागामा थाना, जिला गोड्डा

मोबाइल: 7004999232

Md Asif Equbal
Md Asif Equbalhttps://avatarnews.in
Md Asif Equbal, Avatar News के पत्रकार और लेखक हैं। झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों, स्थानीय मुद्दों और जनहित से जुड़े समाचारों पर उनकी रिपोर्ट पढ़ें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments