Homeभारतलहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले अभिजीत दीपके ने क्या कहा?

लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले अभिजीत दीपके ने क्या कहा?

1000757330.jpg

 ​दिल्ली के कनॉट प्लेस में होने वाली ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से ठीक पहले कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान सामने आया है।

अभिजीत दीपके ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि विरोध-प्रदर्शन से कारोबार को नुकसान नहीं होता, बल्कि शहर बंद करने, इंटरनेट सेवाएं रोकने और लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगाने जैसे कदमों से कारोबार प्रभावित होता है।

दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उनकी पार्टी शुरुआत से ही महात्मा गांधी के शांति और अहिंसा के रास्ते पर चलने की बात करती रही है। उन्होंने दावा किया कि मुंबई, पुणे, जयपुर, लखनऊ, बेंगलुरु और नागपुर में किए गए उनके प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जयपुर में उन पर हमला भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जवाबी हमला नहीं किया।

अभिजीत दीपके ने कहा कि सरकार से जवाब मांगना अराजकता नहीं है। सड़कों पर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना अराजकता नहीं है और सरकारी पदों पर बैठे लोगों से सवाल करना भी अराजकता नहीं है। उनके मुताबिक, यही लोकतंत्र में अपनी बात रखने के बुनियादी तरीके हैं।

दीपके ने यह भी कहा कि जो पार्टी आज सत्ता में है, उसने विपक्ष में रहते हुए दशकों तक आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उस समय भी इसी तरह की पाबंदियां लगाई गई होतीं और पुलिस की सख्ती होती, तो क्या आज सत्ता में बैठे कई नेता इस मुकाम तक पहुंच पाते?

अभिजीत दीपके ने कहा कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार की जिम्मेदारी है कि वह लोगों की बात सुने, न कि उनकी आवाज दबाए।

वहीं, ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 16 अक्टूबर को शाम पांच बजे सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज के साथ लोगों के जुटने की अपील की गई थी।

दिल्ली पुलिस की डीसीपी नेहा यादव ने बताया कि मौजूदा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है।

कनॉट प्लेस में भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ कुछ दुकानों के बंद रहने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

अब देखना होगा कि ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली के दौरान क्या स्थिति रहती है और प्रशासन की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

अवतार न्यूज़ के लिए यह रिपोर्ट।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments