रामगढ़ के दुलमी की रहने वाली कविता देवी की संघर्ष की कहानी सामने आई है। पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहीं कविता ईंट भट्ठे में मजदूरी करती हैं और रोज सुबह चार बजे उठकर होमगार्ड भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ती हैं। भर्ती के शारीरिक परीक्षण में उन्होंने साड़ी पहनकर और नंगे पांव 1600 मीटर की दौड़ पूरी की। उनके लिए यह सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि अपने बच्चों और परिवार के बेहतर भविष्य की उम्मीद है|
गोलमुरी थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने केनरा बैंक में धावा बोला। बैंककर्मियों को बंधक बनाकर चेस्ट खुलवाया और लाखों रुपये की नकदी समेत सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।