महागामा ग्लोबल अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गंभीर आरोप, स्टिंग वीडियो आया सामने

महागामा के ग्लोबल अल्ट्रासाउंड सेंटर में पुरुष द्वारा जांच करने का आरोप, स्टिंग वीडियो से उठे सवाल

1000771488.webp​

महागामा (गोड्डा)। झारखंड के गोड्डा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। महागामा स्थित ग्लोबल अल्ट्रासाउंड सेंटर में कथित तौर पर एक पुरुष व्यक्ति द्वारा अल्ट्रासाउंड जांच किए जाने का आरोप लगा है। इस पूरे घटनाक्रम का स्टिंग ऑपरेशन वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और जांच केंद्र के संचालन पर सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को स्थानीय पत्रकार आदित्य आनंद की तबीयत खराब होने पर वे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा पहुंचे थे। यहां चिकित्सक ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। इसके बाद वे महागामा के ग्लोबल अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचे।

सेंटर में अल्ट्रासाउंड करने वाली चिकित्सक के रूप में डॉ. शिप्रा शिवानी का नाम दर्ज बताया गया। जांच के बाद जारी रिपोर्ट पर भी उन्हीं का नाम अंकित होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, आरोप है कि जांच के दौरान महिला चिकित्सक के बजाय एक पुरुष व्यक्ति अल्ट्रासाउंड करता हुआ सामने आया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड किया गया, जो अब स्टिंग ऑपरेशन के रूप में सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर अल्ट्रासाउंड जांच किस व्यक्ति ने की और क्या संबंधित व्यक्ति के पास इस जांच को करने की वैध योग्यता एवं आवश्यक अनुमति थी?

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर दर्ज है महिला चिकित्सक का नाम

इस मामले में ग्लोबल अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच रिपोर्ट भी महत्वपूर्ण है। रिपोर्ट पर डॉ. शिप्रा शिवानी का नाम दर्ज बताया जा रहा है। ऐसे में जांच की वास्तविक प्रक्रिया और रिपोर्ट जारी करने की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि संबंधित जांच किसने की थी, रिपोर्ट किसके द्वारा सत्यापित की गई और क्या सेंटर में अल्ट्रासाउंड संचालन से जुड़े सभी नियमों का पालन किया जा रहा है।

डॉ. शिप्रा शिवानी की ड्यूटी को लेकर भी सवाल

मामले में यह जानकारी भी सामने आ रही है कि डॉ. शिप्रा शिवानी की ड्यूटी गोड्डा सदर अस्पताल में भी बताई जा रही है। ऐसे में संबंधित तारीख और समय के ड्यूटी रिकॉर्ड की जांच जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग को स्पष्ट करना चाहिए कि संबंधित समय पर उनकी ड्यूटी कहां थी और क्या वे ग्लोबल अल्ट्रासाउंड सेंटर में मौजूद थीं?

हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि और संबंधित पक्षों का जवाब सामने आना अभी बाकी है।

स्वास्थ्य विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग

अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण चिकित्सकीय जांच में योग्य व्यक्ति की भूमिका और मरीज की सुरक्षा बेहद जरूरी है। ऐसे में महागामा के ग्लोबल अल्ट्रासाउंड सेंटर से जुड़े इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

जांच के दौरान सेंटर के पंजीकरण, मशीन संचालन की अनुमति, संबंधित व्यक्ति की शैक्षणिक योग्यता, ड्यूटी रिकॉर्ड और जांच रिपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया की पड़ताल जरूरी है।

फिलहाल, सामने आए स्टिंग वीडियो और रिपोर्ट को लेकर स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक पक्ष का इंतजार है। अब देखना होगा कि गोड्डा के सिविल सर्जन और जिला स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कब संज्ञान लेते हैं और जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है।

Avatar News इस मामले से जुड़े संबंधित पक्षों का आधिकारिक जवाब मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।

Hot this week

शिबू सोरेन कॉलेज छात्रावास में सुविधाओं का अभाव, छात्रों ने जड़ा ताला

छात्रावास की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ छात्रों का आक्रोश,...

जन्म प्रमाण पत्र के नए नियम 2026: 2 साल बाद मजिस्ट्रेट का आदेश जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में देरी होने पर क्या करना होगा? जानिए जन्म पंजीकरण की समय-सीमा, विलंबित आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और दो साल से अधिक पुराने मामलों के नियम।

तेज रफ्तार हाईवा ने उजाड़ दिए दो परिवार, हादसे में टोटो चालक अमित ठाकुर और प्रिंस कुमार की मौत

बिहार के रसलपुर थाना क्षेत्र में हाईवा की टक्कर से प्रिंस कुमार और टोटो चालक अमित ठाकुर की मौत हो गई। हादसे में प्रिंस के माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हुए। कैथिया गांव में शोक का माहौल है।

तेलोधुनी पहाड़ी सड़क विवाद: ग्रामीणों ने की रास्ता बदलने की मांग | बरहेट न्यूज

बरहेट के तेलोधुनी गांव में पहाड़ी सड़क के स्वीकृत नक्शे को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। दुर्घटना की आशंका के बीच ग्रामीणों ने सड़क की दिशा बदलकर सुरक्षित मार्ग बनाने की मांग की है।

Godda News: ललमटिया में 12 वर्षीय नीतू मरांडी की हत्या, बहियार में मिला सिर कटा शव

गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में 12 वर्षीय नीतू मरांडी की हत्या से सनसनी फैल गई। बच्ची का शव बहियार में मिला, जबकि सिर गायब होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिबू सोरेन कॉलेज छात्रावास में सुविधाओं का अभाव, छात्रों ने जड़ा ताला

छात्रावास की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ छात्रों का आक्रोश,...

तेज रफ्तार हाईवा ने उजाड़ दिए दो परिवार, हादसे में टोटो चालक अमित ठाकुर और प्रिंस कुमार की मौत

बिहार के रसलपुर थाना क्षेत्र में हाईवा की टक्कर से प्रिंस कुमार और टोटो चालक अमित ठाकुर की मौत हो गई। हादसे में प्रिंस के माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हुए। कैथिया गांव में शोक का माहौल है।

शाहकुण्ड की सीओ हर्षा कोमल हटाईं गईं, उज्ज्वल कुमार को मिला प्रभार

भागलपुर जिले के शाहकुण्ड अंचल की सीओ हर्षा कोमल को जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। प्रशासनिक आदेश के अनुसार, राजस्व मामलों के लंबित रहने, जनशिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्य को लेकर कार्रवाई की गई है। उनके स्थान पर राजस्व अधिकारी उज्ज्वल कुमार को वित्तीय अधिकारों के साथ शाहकुण्ड अंचल का प्रभारी सीओ बनाया गया है।

सन्हौला चोरीकांड का खुलासा, 1.05 लाख नकद और सोने के जेवर बरामद

सन्हौला में चोरीकांड का बड़ा खुलासा, 1.05 लाख रुपये...

Related Articles

Popular Categories