Friday, 9 October 2026
आपके क्षेत्र की खबर, आपकी आवाज़
BREAKING NEWS
महागामा में SDPO वरुण रजक ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, दुर्गा पूजा को लेकर दिए दिशा-निर्देशगोड्डा में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तारगोड्डा में हर माह 150 से 180 यूनिट रक्त उपलब्ध कराने पर जोर, थैलेसीमिया मरीजों को मिलेगा नि:शुल्क रक्तबंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का सफल उद्भेदन, सभी आरोपी गिरफ्तारबसंतराय में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, DJ पर पूर्ण प्रतिबंधये खेल नहीं, जिंदगी की दौड़ थी! साड़ी में नंगे पांव दौड़ी कविता देवी, 1600 मीटर में दिखाया हौसलाबसंतराय में प्रज्ञा केंद्रों की जांच पर BDO की सख्ती की सराहना, गलत दस्तावेज और अधिक राशि वसूली पर शिकायत की अपीलअमडीहा ओवरब्रिज के पास रोड रोलर से बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर

महागामा में SDPO वरुण रजक ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, दुर्गा पूजा को लेकर दिए दिशा-निर्देश

महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपराध नियंत्रण और आगामी दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शेयर करें:FacebookWhatsAppXGoogle NewsGoogle Preferences
अवतार न्यूज़ संवाददाता

​महागामा: महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) वरुण रजक की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महागामा अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न प्रभागों के पुलिस निरीक्षक एवं सभी थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

पूरा पढ़ें

बैठक के दौरान अनुमंडल क्षेत्र में अपराध की स्थिति, लंबित मामलों की समीक्षा तथा पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वहीं, आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए गए। पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, लगातार गश्ती करने तथा किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा गया।

SDPO वरुण रजक ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस प्रशासन की ओर से आम लोगों से भी दुर्गा पूजा के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

महागामा में 14-15 अक्टूबर को होगा दो दिवसीय डांडिया महोत्सव, राधा श्रीवास्तव देंगी प्रस्तुति
महागामा में 14-15 अक्टूबर को होगा दो दिवसीय डांडिया महोत्सव, राधा श्रीवास्तव देंगी प्रस्तुति

Md Asif Equbal

WordPress Author Profile

इस लेखक की अन्य खबरें →
शेयर करें:FacebookWhatsAppXGoogle NewsGoogle Preferences

कमेंट करें

अपना कमेंट लिखें

आपका ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।