FLASH NEWS
JPSC परीक्षा विवाद: CBI जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, केंद्र-झारखंड सरकार को नोटिससावन की अंतिम सोमवारी पर पथरगामा में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवमय हुआ क्षेत्रओडिशा तट के पास Ocean Winner जहाज डूबा, 22 नाविक लापतासंग्रामपुर में दुर्गा मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांगगोड्डा में अंग भारत के नए कार्यालय का शुभारंभ, जनसरोकार की पत्रकारिता को मिलेगी मजबूतीगोड्डा में हाइवा की दो बैटरियां चोरी का खुलासा, देवडाड़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारJPSC परीक्षा विवाद: CBI जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, केंद्र-झारखंड सरकार को नोटिससावन की अंतिम सोमवारी पर पथरगामा में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवमय हुआ क्षेत्रओडिशा तट के पास Ocean Winner जहाज डूबा, 22 नाविक लापतासंग्रामपुर में दुर्गा मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांगगोड्डा में अंग भारत के नए कार्यालय का शुभारंभ, जनसरोकार की पत्रकारिता को मिलेगी मजबूतीगोड्डा में हाइवा की दो बैटरियां चोरी का खुलासा, देवडाड़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सावन की अंतिम सोमवारी पर पथरगामा में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवमय हुआ क्षेत्र

पोस्ट ऑडियोखबर सुनने के लिए बटन दबाएँ
अवतार न्यूज़ संवाददाता

सुबह से ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का जत्था सुंदर नदी से पवित्र जल लेकर धमसाय मंदिर की ओर बढ़ता रहा। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर डीजे की धुन पर झूमते नजर आए। कांवड़ यात्रा के दौरान पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूरे मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विशेष व्यवस्था की थी। बारकोप मोड़ के समीप सिमरिया-पथरिया के ग्रामीणों ने कांवड़ियों…

सुबह से ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का जत्था सुंदर नदी से पवित्र जल लेकर धमसाय मंदिर की ओर बढ़ता रहा। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर डीजे की धुन पर झूमते नजर आए। कांवड़ यात्रा के दौरान पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूरे मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विशेष व्यवस्था की थी। बारकोप मोड़ के समीप सिमरिया-पथरिया के ग्रामीणों ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के बीच फल एवं शरबत का वितरण कर सेवा की। वहीं गांधीग्राम में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुनीलाल भगत के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए शरबत की व्यवस्था की गई।

सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने बच्चे भी भगवान महादेव के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं के साथ कदमताल करते नजर आए। पूरे मार्ग में बज रहे भक्ति गीतों और ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

श्रद्धालुओं ने धमसाय मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि, शांति एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के महादेव कित्ता मंदिर, बाबूपुर मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।

सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, महिलाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी तथा हर ओर गूंजते महादेव के जयकारों ने पथरगामा क्षेत्र में भक्ति और आस्था का एक भव्य दृश्य प्रस्तुत किया।


Discover more from अवतार न्यूज

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

खबर अच्छी लगी? ऐसी ही और भी ताज़ा खबरें सबसे पहले पाने के लिए, यहाँ क्लिक करके नोटिफिकेशन चालू कर लें।
शेयर करें:
लेखक के बारे में

Md Asif Equbal

Md Asif Equbal, Avatar News से जुड़े पत्रकार एवं संपादकीय टीम के सदस्य हैं। वे झारखंड, बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों, स्थानीय मुद्दों, जनहित और समसामयिक घटनाओं पर समाचार सामग्री तैयार करते हैं। Avatar News में उनका उद्देश्य तथ्यपरक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है।

लेखक की सभी खबरें देखें →

अपनी राय साझा करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *