जानकारी के अनुसार, बीते 16/17 अगस्त की रात बारा बांझी गांव में खड़ी एक हाइवा गाड़ी से दो बैटरियां चोरी हो गई थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वाहन मालिक की शिकायत पर देवडाड़ थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने अनुसंधान के दौरान मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए साजिद अंसारी और…
गोड्डा में हाइवा की दो बैटरियां चोरी का खुलासा, देवडाड़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, बीते 16/17 अगस्त की रात बारा बांझी गांव में खड़ी एक हाइवा गाड़ी से दो बैटरियां चोरी हो गई थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वाहन मालिक की शिकायत पर देवडाड़ थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने अनुसंधान के दौरान मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए साजिद अंसारी और मनोज राय को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपी बारा बांझी गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर 22 अगस्त को बारा के रामगढ़ रोड किनारे जंगल में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई हाइवा की दोनों चोरी हुई बैटरियां बरामद की गईं।
पुलिस की कार्रवाई में देवडाड़ थाना प्रभारी पु०अ०नि० अमित माणिक, पु०अ०नि० रौशन कुमार, स०अ०नि० रामानन्द सरस सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना के उद्भेदन के साथ चोरी गई संपत्ति की बरामदगी कर ली गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अपनी राय साझा करें