जानकारी के अनुसार, संक्रमित बच्चों में पहले निमोनिया के लक्षण पाए गए थे। इलाज के दौरान जब उनकी जांच कराई गई तो स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में बच्चों का इलाज जारी है।स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन की ओर से संक्रमित मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बच्चों में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था को…
रांची में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, बच्चों में भी संक्रमण की पुष्टि; 5 मरीज अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार, संक्रमित बच्चों में पहले निमोनिया के लक्षण पाए गए थे। इलाज के दौरान जब उनकी जांच कराई गई तो स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में बच्चों का इलाज जारी है।
स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन की ओर से संक्रमित मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बच्चों में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ गई है।
बताया गया है कि गुरुवार तक रांची में स्वाइन फ्लू के कुल 24 संक्रमित मरीज सामने आ चुके थे। इनमें बच्चों के संक्रमित होने से चिंता और बढ़ गई है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, स्वाइन फ्लू के दौरान बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों में लक्षण गंभीर होने की स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।
Discover more from अवतार न्यूज
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
अपनी राय साझा करें