FLASH NEWS
Nepal Flash Flood: नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, गांव और सड़कें बहीं; कई लोगों के हताहत होने की आशंकाToxic Movie Review: यश की फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया, KGF हैंगओवर पर क्या बोले दर्शक?ईद मिलादुन्नबी पर मदरसा मदीना तुल इल्म से निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेशगोड्डा में प्रदीप यादव की प्रेस वार्ता, चंदा चोरी, खनिज विधेयक और मंईयां सम्मान योजना पर केंद्र को घेराऑपरेशन मुस्कान: गोड्डा पुलिस ने बरामद किए 27 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाकर लौटाई चेहरे की मुस्कानBRP-LH मानदेय बढ़ोतरी की मांग: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात, नई नीति का आश्वासनNepal Flash Flood: नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, गांव और सड़कें बहीं; कई लोगों के हताहत होने की आशंकाToxic Movie Review: यश की फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया, KGF हैंगओवर पर क्या बोले दर्शक?ईद मिलादुन्नबी पर मदरसा मदीना तुल इल्म से निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेशगोड्डा में प्रदीप यादव की प्रेस वार्ता, चंदा चोरी, खनिज विधेयक और मंईयां सम्मान योजना पर केंद्र को घेराऑपरेशन मुस्कान: गोड्डा पुलिस ने बरामद किए 27 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाकर लौटाई चेहरे की मुस्कानBRP-LH मानदेय बढ़ोतरी की मांग: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात, नई नीति का आश्वासन

JPSC-JSSC पर छात्रों का डिजिटल अभियान शुरू | #CBIForJPSCJSSC के साथ CBI जांच की मांग तेज

पोस्ट ऑडियोखबर सुनने के लिए बटन दबाएँ
अवतार न्यूज़ संवाददाता

 इस अभियान के तहत छात्र #CBIForJPSCJSSC हैशटैग के साथ अपनी मांगों को सोशल मीडिया पर उठाएंगे। छात्रों की मुख्य मांग है कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे आरोपों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाए। छात्र संगठनों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े सवालों का स्पष्ट समाधान जरूरी है। इसी को लेकर रिफॉर्म मंच लगातार CBI जांच की मांग कर रहा है। वहीं, इस मामले…

 

इस अभियान के तहत छात्र #CBIForJPSCJSSC हैशटैग के साथ अपनी मांगों को सोशल मीडिया पर उठाएंगे। छात्रों की मुख्य मांग है कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे आरोपों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाए।

 

छात्र संगठनों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े सवालों का स्पष्ट समाधान जरूरी है। इसी को लेकर रिफॉर्म मंच लगातार CBI जांच की मांग कर रहा है।

 

वहीं, इस मामले को लेकर कानूनी स्तर पर भी गतिविधियां तेज हुई हैं। 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने 2025 की JPSC संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CBI या स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर केंद्र और झारखंड सरकार समेत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया था।

 

इसके अलावा झारखंड हाईकोर्ट में भी JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई है। याचिका में परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कई आरोपों की स्वतंत्र जांच की मांग की गई है।

 

इस पूरे मामले के बीच झारखंड सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में सुधार के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति भी गठित की है। समिति JPSC और JSSC की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सुधारों पर अपनी सिफारिशें देगी।

 

फिलहाल छात्रों का डिजिटल अभियान इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर और अधिक मजबूती से उठाने की तैयारी है। छात्रों का कहना है कि उनका उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराना है।

 

अब देखने वाली बात होगी कि छात्रों के इस डिजिटल अभियान और CBI जांच की मांग पर सरकार की ओर से आगे क्या कदम उठाया जाता है।


Discover more from अवतार न्यूज

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

खबर अच्छी लगी? ऐसी ही और भी ताज़ा खबरें सबसे पहले पाने के लिए, यहाँ क्लिक करके नोटिफिकेशन चालू कर लें।
शेयर करें:
लेखक के बारे में

Md Asif Equbal

Md Asif Equbal, Avatar News से जुड़े पत्रकार एवं संपादकीय टीम के सदस्य हैं। वे झारखंड, बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों, स्थानीय मुद्दों, जनहित और समसामयिक घटनाओं पर समाचार सामग्री तैयार करते हैं। Avatar News में उनका उद्देश्य तथ्यपरक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है।

लेखक की सभी खबरें देखें →

अपनी राय साझा करें

Leave a Reply