रामगढ़ के दुलमी की रहने वाली कविता देवी की संघर्ष की कहानी सामने आई है। पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहीं कविता ईंट भट्ठे में मजदूरी करती हैं और रोज सुबह चार बजे उठकर होमगार्ड भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ती हैं। भर्ती के शारीरिक परीक्षण में उन्होंने साड़ी पहनकर और नंगे पांव 1600 मीटर की दौड़ पूरी की। उनके लिए यह सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि अपने बच्चों और परिवार के बेहतर भविष्य की उम्मीद है|
बिहार के रसलपुर थाना क्षेत्र में हाईवा की टक्कर से प्रिंस कुमार और टोटो चालक अमित ठाकुर की मौत हो गई। हादसे में प्रिंस के माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हुए। कैथिया गांव में शोक का माहौल है।
गोड्डा के बसंतराय कैतपुरा गांव में स्वर्गीय श्रीकांत शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित हुआ। करीब 200 लोगों की आंखों की जांच के साथ जरूरतमंदों को दवा और चश्मे वितरित किए गए।
पदभार संभालते ही एक्शन में पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार महली, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
गोड्डा। पदभार संभालते ही पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार...
बरहेट के तेलोधुनी गांव में पहाड़ी सड़क के स्वीकृत नक्शे को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। दुर्घटना की आशंका के बीच ग्रामीणों ने सड़क की दिशा बदलकर सुरक्षित मार्ग बनाने की मांग की है।
भागलपुर के सन्हौला प्रखंड की कमालपुर-श्रीचक एवं फाजिलपुर-सकरामा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में 45 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 18 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में दुर्गापूजा पर छात्राओं ने नवदुर्गा की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया।
बरहेट के तेलोधुनी गांव में पहाड़ी सड़क के स्वीकृत नक्शे को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। दुर्घटना की आशंका के बीच ग्रामीणों ने सड़क की दिशा बदलकर सुरक्षित मार्ग बनाने की मांग की है।
Recent Comments